फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर काली पट्टी बांध किया कार्य, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काली पट्टी बांध किया कार्य, प्रदर्शन
विज्ञापन

आईटीआई कर्मियों ने की प्रोन्नति, पदोन्नति व स्थायीकरण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राजकीय आईटीआई में कर्मचारियों ने प्रोन्नति और स्थायीकरण आदि की लंबित मांगों का निराकरण न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने राजकीय आईटीआई कॉलेज में एकत्र होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कहा गया कि कर्मचारियों की अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर प्रोन्नति, कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति, सत्र 2005 से 2008 तक के मध्य नियुक्त अनुदेशकों का स्थायीकरण, अनुदेशकों का प्रारंभिक ग्रेड वेतन 4600 रुपये करने, अनुदेशक/कार्यदेशकों का पदनाम परिवर्तन करने व 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगें लंबे अरसे से लंबित चली आ रही है लेकिन इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि जल्द ही लंबित मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में आईटीआई पीलीभीत के हरीओम चौधरी, धर्मपाल, अनुज सिंह, अजय कुमार, मुकेश, पूरनपुर के आशुतोष, कुमार सत्यम, रोहित साहू, रविप्रकाश, बरखेड़ा के शाह आलम सिद्दीकी, संजय रावत, अंकिता सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें