खेकड़ा (बागपत)।
खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने बाबा काले सिंह मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मेधावी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विगत दिनों नगर स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र और छात्राओं की प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में चित्रकला प्रतियोगिता हुई । चित्रकला में मेधावी छात्र साद, रिजवाना, रूखसार, सुमईया, मुस्कान, नरगिस, अनीसा, आरिफ, विवेक, स्वाति, नगमा, रिजवाना, शना, करीना, शादाब, गुड़िया को खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुधीर वशिष्ठ, धर्मेंद्र तोमर, बीना रानी, राजरानी, वंदना रानी, रेखा जैन, आयुषी धामा, दीपाली धामा, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।