खेकड़ा (बागपत)।
श्री धरणेंद्र पदमावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में एक सौ पांच सरस्वती माता जी का दीक्षा दिवस समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। साथ ही धार्मिक भजन कीर्तनों के बीच श्रद्धालु जयजयकार कर झूमेे।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में गर्णिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में छब्बीस जनवरी से अड़तालीस दिन का भक्ताम्बर विधान चल रहा है। रविवार को महिला जैन मिलन खेकड़ा के तत्वावधान में सरस्वती माता जी के दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया । इसमें जैन मिलन की अध्यक्ष मंजुसा जैन ने कहा माता जी को दीक्षा के लिए 21 वर्ष हो चुके हैं। वह लगातार धर्म प्रचार के साथ ही समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है। दीक्षा दिवस समारोह में सभी ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धार्मिक भजन कीर्तनों का आयोजन हुआ। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में धार्मिक भजन कीर्तनों के बीच भक्त जयजयकार कर भाव विभोर हो झूमते रहे। इस दौरान महिला जैन मिलन की अध्यक्ष मंजूसा जन, नवनीत जैन, रीना जैन, जनेश्वर दयाल जैन, अभिषेक जैन, पारस जैन, धवल जैन, वीना जैन, दीपा जैन, रेखा जैन, वंदना जैन, पिंकी जैन, रमा जैन, सपना जैन, पूनम जैन, सुषमा जैन आदि रहे।