फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली के बिलों के बढे़ दामों को अविलंब वापस लेने की मांग की।
नगर में शनिवार को आम आदमी पार्टी के ब्लाक संयोजक चौधरी राजकुमार धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पाठशाला मार्ग पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने विद्युत निगम एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता पहले से ही काफी परेशान है। जनता पर विभिन्न माध्यमों से टेक्स आदि लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। अब सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही सही कसर पूरी कर दी। साथ ही विद्युत निगम द्वारा लगाए बिजली के मीटर काफी तेज चलकर अधिक बिल आने के कारण लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने विद्युत निगम एवं प्रदेश सरकार से बिजली के बढे़ दामों को अविलंब वापस लेने की मांग की। इस दौरान राजकुमार धामा, ओम सिंह, बेदू, कृष्ण, संजीव, सुनील कुमार, अजय, नरेंद्र, सुमित, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें