फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में शराब पीने की शिकायत पर भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास भवन में कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए कुछ माह पूर्व ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन कर्मचारियों ने इसका भी तोड़ ढूंढ निकाला। कैमरे के आगे पर्दा डालकर डीआरडीए कार्यालय में शराब पार्टी की गई। इसकी जानकारी होने पर डीडीओ ने प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। वहीं, सीडीओ ने इसे जल्दबाजी में की गई कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर (शुक्रवार) को विकास भवन परिसर में स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय (डीआरडीए) में विभाग के ही कुछ कर्मचारियों ने शराब पार्टी रखी थी। अपनी कारगुजारी छिपाने को सीसीटीवी कैमरे के आगे पर्दा डाल दिया गया। बताते हैं कि पार्टी में कुछ बाहरी लोग भी मौजूद थे। सोमवार को डीडीओ के पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की हरकत कर्मचारी आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन है। इस मामले को लेकर सीडीओ और डीडीओ आमने सामने आ गए हैं। सीडीओ का मानना है कि मौखिक शिकायत पर सीधे जवाब तलब करने से पहले मामले की पड़ताल की जानी चाहिए थी।
----
विकास भवन परिसर में शराब पार्टी देने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी शिकायत जिला विकास अधिकारी से की गई थी। प्रथम दृष्टि में इस मामले में कोई सत्यता नजर नहीं आती है। पत्र जारी करने से पहले डीडीओ को इसकी जांच करा लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ
---
डीआरडीए के एक कर्मचारी का नाम प्रकाश में आया है। शाम को वह शराब पीकर कार्यालय पहुंचा था। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम और सीडीओ को भी इस मामले से अवगत कर दिया गया है।
विज्ञापन

- सुशील कुमार उपाध्याय, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें