फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से परिवहन ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार वालों को ढाढस बंधाते पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव खनंका के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर चीनी मिल के एक परिवहन ठेकेदार की मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मतलूब अली ने बताया कि उनका छोटा भाई मोईद अली(32) ने डालमियां शुगर मिल निगोही के धुरिया करेली गन्ना क्रय केंद्र का परिवहन ठेका ले रखा है। मोईद अली मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे बाइक से धुरिया करेली गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहा था। रास्ते में गांव खनंका के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद चालक ट्रक लेकर शाहजहांपुर की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल मोईद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच जानकारी होने पर घर वाले और नगर के बहुत लोग स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए। मतलूब अली ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। एसएसआई संजीव उपाध्याय ने बताया कि मतलूब अली की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में ट्रक और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव और जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शकील अहमद खां ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के घर वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें