छात्राओं को सुरक्षा संबंधित टिप्स देकर जागरूक किया
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बागपत वंदना शर्मा ने नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को सुरक्षा संबंधित टिप्स देकर जागरूक किया।
नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय खेकड़ा में कार्यशाला का आयोजन किया । इसमें सीओ बागपत वंदना शर्मा ने कहा वर्तमानसमय में छात्राएं छात्रों से कम नहीं है। कमी है तो केवल उचित मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प व साहस की। कभी भी डरना नहीं चाहिए। यदि कोई मनचला कोई हरकत करता है तो शोर मचाएं और जमकर उसका विरोध कर सबक सिखाए। साथ ही 100 नंबर और 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचना दें। उन्होंने पावर ऐंजेल के साथ ही छात्राओं को आत्म रक्षा के टिप्स दिए। इस दौरान थाना प्रभारी एसपी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, प्रबंधक ब्रजपाल धामा समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि रहे।