खेकड़ा (बागपत)।
नाला पार बस्ती में मार्ग पर खड़ी भैंसा बुग्गी को हटवाने की मांग को लेकर स्थानीय महिला और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। रविवार को नगर की नाला पार बस्ती में चौराहे पर करीब दोपहर दो बजे महिला और पुरुष एकत्र। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कई लोग क्षेत्र में मार्ग पर ही दिन एवं रात्रि के समय अपनी भैंसा बुग्गी एवं पशुओं पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती हैं। आए दिन लोग रात्रि में बु्ग्गी से टकराकर गिरकर घायल होते रहते हैं। वही हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। परेशान मोहल्लेवासियों ने पुलिस अधिकारियों से अनाधिकृत रूप से मार्ग पर खड़ी की जाने वाली भैंसा बुग्गियों को अभियान चलवाकर हटवाने की मांग की। इसमें शाहिद, इमरान, जुबेर, कासिम, इंतजार, रुखसार, शहीदा आदि रहे।