फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तिके विरोध मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो ने किया अनिश्चित कालीन बहिष्कार शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के इकाई मंत्री गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कॉलेज के सभी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर मृत आश्रित की नियुक्ति कर एक व्यक्ति को कार्यभार ग्रहण करा दिया है। इससे संस्था में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति बाधित हो गई है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कहा नियुक्ति के विरोध में सभी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। यदि निदान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल भी की जाएगी। इस दौरान राजेश कुमार गौड़, गजेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश कुमार, देवदत्त शर्मा, नीरज शर्मा, हरिदत्त शर्मा, समर कांत, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जगदेव सिंह तोमर, संतोष देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें