खेकड़ा (बागपत)। अब्दुलपुर गांव में स्थित जिला जेल में सोमवार को जिला न्यायाधीश आरके शुक्ल औचक निरीक्षण को पहुंचे। उनके साथ जिलाधिकारी भवानी सिंह खांगरौत, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश भी थे। जिला न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को कैदियों के लिए आरओ का शुद्ध पानी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा जेल में बैरक की तलाशी का अभियान नियमित रूप से चलाया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।