खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खेकड़ा जयलक्ष्मी पांडेय ने बीआरसी केंद्र भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई और बीआरसी में मौजूद शिक्षकों को साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। साथ ही बीआरसी केंद्र परिसर में करीब तीन दशक से जर्जर हालत में खाली पडे़ दो विद्यालयों के भवनों को अभी तक न गिराने पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को दोनों भवनों को ध्वस्त कराने को कहा। ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके, क्योंकि परिसर में ही तीन विद्यालयों में बच्चे पढ़ते हैं। इस दौरान अमित शास्त्री, सुधीर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।