खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को नगर में भाद्रपद माह के चलते सुबह करीब सात बजे महिलाओं ने नगर में रेलवे रोड पर पहुंच बूढ़ा बाबू पर पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के व्यंजन चढ़ाए। महिलाओं ने आस्था के साथ बूढ़ा बाबू की पूजा अर्चना कर अपने बच्चों के स्वस्थ रखने की मन्नत मांगी। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक पूजा अर्चना का कार्य विधिवत रूप से चलता रहा।