फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने पांच दुकानों से लिए मिठाई के नमने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद्य नमूनों की जांच लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के जबर्दस्त विरोध के चलते दूसरे दिन अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा सके। इस पर खाद्य सुरक्षा टीम ने भी शहर में अभियान चलाकर पांच दुकानों से नमूने लेकर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्यौहार पर मिलावटी खाद्य सामग्री विशेष रूप से खराब गुणवत्ता की मिठाई की बिक्री पर अंकुश लगाने को डीएम ने खाद्य विभाग की टीम को अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट स्तरीय अधिकारियों के हिम्मत न जुटा पाने के चलते खाद्य सुरक्षा टीम ने भी रविवार को शहर में जांच एवं नमूने लेने की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नकटादाना चौराहा के निकट स्थित महिपाल यादव व बच्चूलाल की दुकान से छेना व मोतीचूर के लड्डू का नमूना लिया। दोनों दुकानों पर गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई। इसके बाद टीम निरीक्षण करते हुए आसाम चौराहा पहुंची। चौराहे के निकट बीसलपुर रोड स्थित बदनाम स्वीट्स से परवल की मिठाई का नमूना लिया साथ ही कारखाने में पहुंचकर सफाई व्यवस्था एवं मिठाई बनाने को रखी सामग्री की गुणवत्ता देखी। इसके बाद सक्सेना मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी और जयगुरुदेव मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना लिया। टीम में क्रीति आनंद, महेंद्र प्रताप, राममिलन राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें