खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में बारिश होने के बाद संक्रामक रोगों ने तेजी के साथ पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर के मोहल्ला करबला निवासी शरीफ की 58 वर्षीय पत्नी अकबरी की बुधवार की दोपहर करीब बारह बज अचानक हैजा होने के कारण उल्टी दस्त लगने शुरू हो गए। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उपचार के दौरान हैजा ग्रस्त महिला ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में महिला के शव को शाम के समय सुपुर्द ए खाक कर दिया। शहरी क्षेत्र में हैजा से ग्रस्त मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।