फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रतिशत से कम पोलियो बूथ पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने बैठक कर पल्सपोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दो जुलाई को होने वाले बूथ दिवस पर 75 प्रतिशत से कम प्रतिरक्षण होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो जुलाई को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें पहले दिन बूथ दिवस मनाकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। बुधवार को डीएम ने गांधी सभागार में स्वास्थ्य एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और पोलियों कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। गत अभियान की समीक्षा में कई ऐसे गांव और बूथ सामने आए जिनपर बच्चों के पहुंचने का प्रतिशत काफी कम था। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रविवार को होने वाले बूथ दिवस पर बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गत अभियान में 50 प्रतिशत से कम रहने वाले बूथ/गांव में पोलियो रैली निकालने, अधिकारियों की प्रधानों के साथ बैठक करने दिए। प्रधानों के साथ बैठक पहली जुलाई को गांव के स्कूलों में ही जाएगी जिसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, डीपीओ राजकपूर सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें