फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर नहीं हुआ दूसरा नामांकन, वेद का जीतना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल वेदप्रकाश पांडेय का एकमात्र नामांकन पत्र वैध पाया गया है। लिहाजा उनका निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है। इसके अलावा सर्वेश गुप्ता का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुनील सक्सेना का कोषाध्यक्ष बनना भी तय है। महामंत्री पद के लिए दाखिल दोनों नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिए गए। महामंत्री पद के लिए नामांकन प्रक्रिया अब 16 मार्च को होगी। महामंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का चुनाव 18 मार्च को होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह कुशवाहा और अमित बिसरिया ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की गई। जांच में महामंत्री पद के लिए दाखिल दोनों नामांकन तकनीकी खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन वापसी के बाद एकल नामांकन होने की वजह से अध्यक्ष पद पर वेदप्रकाश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश गुप्ता, और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सक्सेना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। महामंत्री पद के लिए नीरू खंडेलवाल और भगवान शरण यादव के नामांकन जांच में निरस्त कर दिए गए। अब महामंत्री पद के लिए नामांकन 16 मार्च को होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन वापस न होने पर महामंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव 18 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें