फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख की लागत से बनेगा गोमती उदगम स्थल पर गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत। डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र का भले ही जिले से लखनऊ स्थानांतरण हो गया, लेकिन गोमती उद्गम स्थल के विकास के प्रति उनकी दिलचस्पी अंतिम दिन तक रही। जाते-जाते वह गोमती उद्गम स्थल पर गेस्ट हाउस के निर्माण को हरी झंडी दे गए। गोतमी उद्गम स्थल पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए 22 लाख रुपये की लागत से वहां गेस्टहाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र जनपद में कार्यभार संभालने के बाद से ही गोमती के विकास और उसकी धारा को अविरल बहाने के लिए आगे आ गए। इसके लिए उन्होंने पिछले साल दो अप्रैल को विशाल जनसमूहों के अलावा विधायकों और अधिकारियों के साथ कार सेवाकर गोमती के उद्धार को अभियान शुरू किया। यह भी उम्मीद जगाई गई कि अभियान के लिए प्रदेश सरकार भी बजट देगी, लेकिन सफलता नहीं मिली, लेकिन डीएम डॉ. मिश्र ने हार नहीं मानी और कुछ विभागों के जिम्मेदारों के अलावा जनसहयोग लेकर कार्य को गति दी। इधर, बिना बजट के अविरल धारा बहाने में जब कठिनाई महसूस होने लगी तो डीएम ने पूरा ध्यान उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण और उसके विकास पर केंद्रित कर लिया। इसके लिए हर संभव प्रयास शुरू किए गए। गोमती उद्गम स्थल पर योगी बाबा दुर्गा नाथ के नाम दर्ज जमीन पर ट्रस्ट बनाया गया। डीएम स्वयं ट्रस्ट के संरक्षक और एसडीएम कलीनगर को अध्यक्ष बनाया गया। ट्रस्ट के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जाने लगी। डीएम डॉ. मिश्र ने गोमती उद्गम स्थल पर पर्यटकों के लिए एक गेस्टहाउस बनाने की घोषणा की थी। स्थानांतरण होने की जानकारी के बाद भी डीएम के प्रयास कम नहीं हुए। उन्होंने अपनी घोषणा पर अमल करते हुए भूमि प्रबंध समिति से रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम की संस्तुति के बाद फाइल तलब की। जनपद से जाते-जाते बतौर डीएम डॉ. मिश्र गोमती उद्गम स्थल के विकास को बल दे गए। उन्होंने गेस्टहाउस बनाने के लिए 22 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र मिश्र ने बताया कि डीएम डॉ. मिश्र ने चार्ज छोड़ने से पहले गोमती उद्गम स्थल पर गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 22 लाख रुपयेे स्वीकृत कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें