फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपके घर पहुंचेगा मिनी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीमार होने पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। सामान्य बीमारी होने पर उनको सरकारी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, क्योंकि एक कॉल पर अस्पताल खुद आपके पास आएगा। शासन द्वारा ऐसी एंबुलेंस तैयार कराई जा रही हैं जो मिनी ओपीडी से लैस होगी। जिले के दूरदराज स्थित ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कई बार समय से उपचार नहीं मिलने पर उनकी मौत हो जाती है। वहीं, ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी भी तय करनी पड़ती है। ऐसी ही तमाम परेशानियों से ग्रामीणों को जल्द निजात मिलने वाली है। शासन के आदेश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) एंबुलेंस की जल्द शुरूआत होने जा रही है। मरीज द्वारा कॉल करने पर यह मिनी ओपीडी जैसी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस तत्काल मरीज के घर पहुंचेगी। इसमें तैनात मेडिकल स्टाफ पहले वहीं पर मरीज का उपचार करेगा, यदि उसकी हालत गंभीर मिलती है, तो अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। इस एंबुलेंस में एक चिकित्सक, एक एलटी और एक स्टाफ नर्स की आठ घंटे तैनाती रहेगी। जिलास्तर पर इसकी समीक्षा डीएम और सीएमओ द्वारा की जाएगी। पहले चरण में जिले को चार एंबुलेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस चलाने की योजना बनाई गई है। जिसमें शासन स्तर से ही स्टाफ की तैनाती दी जाएगी। संभवत: अगले माह में यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें