फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बड़ागांव में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के तहत डॉ. मनीष त्यागी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ डॉ. मनीष त्यागी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण पखवाडे़ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनबाड़ी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटी है। रैली ने संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। और लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखने एवं रोगो की रोकथाम को लेकर जानकारी दे जागरूक किया। इस दौरान बबीता, पुष्पा, सीमा, उर्मिला, संतोष, बेबी, पूनम, पिंकी, सोनिया, सरोज, सरिता, ममता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें