फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत शर्मा को बनाया रामलीला कमेटी का प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

छोटा बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में धार्मिक रामलीला कमेटी की वार्षिक बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें पुनीत शर्मा को प्रधान और पुष्पेंद्र कुमार को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के बाजार में स्थित गांधी प्याऊ स्थल पर प्रतिवर्ष धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन होता है। रविवार की शाम करीब सात बजे छोटा बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पुनीत शर्मा को रामलीला कमेटी का प्रधान व पुष्पेंद्र कुमार को महामंत्री चुना गया। साथ ही अनुज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसकी अध्यक्षता पंडित उमेश चंद्र कौत्स ने की। संचालन उमेश शर्मा डायरेक्टर ने किया। इसमें मुंशी जैन, सुरेंद्र शर्मा, सौरव जैन, प्रवेश शर्मा, पीयूष शर्मा, नितिन जैन गीता दत्त शर्मा, राजू पांचाल, अतुल रूहेला, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें