फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी.. .....जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील में जनता दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। अवैध कब्जे की शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए और सभी शिकायतों का निस्तारण अवश्य कराया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील मे मंगलवार को जनता दिवस में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाये। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर भी प्राप्त कर लिया जाए और समस्या के निस्तारण के पश्चात संतुष्टि प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें विकास की एक, राजस्व की छह, पुलिस की एक, विद्युत की चार, समाज कल्याण तथा शिक्षा विभाग की एक शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हो सका।
विज्ञापन

आईजीआरएस पेार्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए और उनका निस्तारण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुषमा चंद्रा, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, सीओ वंदना शर्मा समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें