फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राजेंद्र सिंह के माता पिता को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कारगिल शहीद दिवस पर राष्ट्रीय जनजागरण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। साथ ही कारगिल शहीद राजेंद्र सिंह धामा के माता पिता को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कारगिल शहीद दिवस पर खेकड़ा नगर में राष्ट्रीय जनजागरण संगठन के अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी कारगिल शहीद राजेंद्र सिंह के मकान पहुंचे। वहां उन्होंने राजेंद्र सिंह की माता शकुंतला देवी एवं पिता जयसिंह धामा को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को शहीद जवानों की कुर्बानी कभी नहीं भूलनी चाहिए। साथ ही ध्वज भी फहराया। इस दौरान अश्वनी प्रभाकर, देवेंद्र सिरोही, विनोद यादव, अंकित जैन, अमित झा, आदेश धामा, सचिन गुप्ता, सन्नी गुप्ता, संदीप पांचाल, गौरव तंवर, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें