अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, दो घायल
खेकड़ा। बडागांव मार्ग पर मीतली रजबहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। पोल टूटने के साथ ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के बडागांव निवासी शिवांक एवं कपिल बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कार में सवार होकर खेकड़ा से बड़ागांव अपने घर जा रहे थे। जब वह मीतली रजबहे के पास पहुंचे तभी अचानक कार के टायर में पंचर होने से कार अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खडे़ विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूट गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में कपिल एवं शिवांक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। यहां से परिजन दोनो घायलों को उपचार के लिये दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए।