तपती दुपहरी में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
क्रासर...
40 डिग्री सेल्सियस तापमान में चेहरे पर कपड़ा बांधकर खुद का बचाव करते दिखे युवा
20पीबीटीपी- 12
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस। तपती दुपहरी में शहर व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की आवाजाही भी लगभग ठप दिखी। चेहरे पर कपड़ा बांधकर युवा खुद का बचाव करते दिखाई दिए। सड़कों पर सिर्फ वहीं लोग निकलेे, जिनको जरूरी काम था। शरीर को झुलसाने वाले गर्मी के चलते बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोगों की आवाजाही कम देखी गई। शहर के जिन चौराहों पर सुबह से शाम तक भीड़ दिखाई देती वहां दोपहर में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। पिछले दिनों के मुकाबले रिकार्ड तोड़ गर्मी ने बुधवार को सबको बेहाल करके रख दिया। घरों में पंखे व कूलर की हवा गर्मी के आगे फेल हो गई। छतों के लिंटर धूप में तपने की वजह से लोगों ने घर के बाहर बैठने में ही भलाई समझी। शाम करीब चार बजे के बाद घूप जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और जरूरी काम निपटाने के लिए घर से निकल पडे। शहर के सुनगढ़ी चौराहे, नौगवां चौराहे, टनकरपुर हाईवे आदि स्थानों पर दोपहर में आलम यह था कि दो पहिया वाहन भी दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहे थे।
गर्मी में परेशान राहगीर बोले
20पीबीटीपी- 13
-पूरनपुर के रहने वाला ज्वाला सिंह सिर को अंगोछा से ढके हुए थे। ज्वाला सिंह ने बताया कि तपती गर्मी में एआरटीओ कार्यालय से गौहनियां चौराहे तक पहुंचने में पसीने से तरबतर हो गए। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है।
20पीबीटीपी- 14
-गजरौला के रहने वाले व्यापारी नरेश शहर में खरीदारी करने पहुंचे। नरेश ने बताया कि वह किसी तरह घर से बाजार तक तो पहुंच गए लेकिन गर्मी में अब एक कदम चलने की इच्छा नहीं हो रही है।
20पीबीटीपी- 15
-हरिदास ने बताया बढ़ते तापमान की वजह से घर से निकला मुश्किल हो रहा था। जरूरी काम था, इसलिए घर से निकलना पड़ा। अगर इसी तरह आसमान से आग बरसती रही तो दिक्कतें ओर भी बढ़ जाएंगी।