खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि परशुराम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म के उत्थान के लिए समर्पित किया। इस दौरान ब्रजभूषण शर्मा, सूर्य दत्त शर्मा, सुनील धीमान, दिनेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, भूपेश कुमार, राजपाल सिंह आदि रहे।