खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में कृषि विभाग ने कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के गुर बताए।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में बुधवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के कृषि वैैैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य और कम लागत में अच्छी फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमाने के गुर बताए। साथ ही समय समय पर मिट्टी की जांच भी कराने को कहा। उप परियोजना निदेशक हरि सिंह ने पुसल प्रदर्शन, पंजीकरण के विषय में किसानों को जानकारी दी। कृषि तकनीक सहायक अजीत गिरी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने किसानों को पशुपालन और पशुओं की देख रेख के बारे में बताया। इस दौरान उद्यान निरीक्षक सतबीर सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक अशोक कुमार, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र सिंह, अनुज, मनीष आदि मौजूद रहे।