फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी,धूप से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
16पीबीटीपी-35
विज्ञापन

धीरे-धीरे बदलने लगा मौसम
सुबह में कोहरा, दोपहर में गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मकर संक्रांति के बाद से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां सुबह में घना कोहरा छाया रहता है, वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप लोगों को राहत देती है। शाम को फिर शीतलहर और कोहरा ठंड बढ़ाता है। शाम को मौसम में परिवर्तन से लोग ठंड से कांप उठते है, सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मकर संक्रांति वाले दिन धूप निकलने के बाद दिनभर इसका असर देखने को मिला लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अगले दिन से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार सुबह भोर में घना कोहरा और शीतलहर के चलते सड़कों पर आवाजाही कम दिखी, जरूरी काम से लोग बाहर निकलते दिखाई दिए। इन दिनों कोहरा और शीतलहर का कहर बरकरार है जबकि राज्य के कई इलाकों में सुबह होते ही सूर्य देवता के दर्शन होने के साथ शाम तक धूप से नमी बनी रहती है। बुधवार सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दिन ढलते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सुबह और शाम में ठंड की दस्तक से लोग ठिठुरते दिखते है। सड़क किनारे जगह-जगह लोग अलाव जलाकर हाथ तापते दिखाई देते है। पिछले तीन दिन से मंडल के कई इलाकों में सुबह होते ही सूर्य देवता दर्शन देते है और नौ बजे तक तेज धूप खिल जाती है। लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले में लगातार देखने को मिल रहा है। ठंड कम होने का काम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें