फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23700 नवसाक्षरों ने दी साक्षरता परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत साक्षर मिशन के तहत जिले के 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को 23700 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयक साक्षरता ने लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले भर से करीब 25 हजार नवसाक्षरों को पंजीकृत किया गया था। शिक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। यह परीक्षा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख में प्रेरकों द्वारा संपन्न कराई गई। जिला समन्वयक साक्षरता भूपेंद्र कुमार व डॉ. मीनू सक्सेना ने प्राथमिक विद्यालय मंगतपुर, प्राथमिक विद्यालय रुरा रामनगर, पिपरिया अगरु, मैदना, इग्घरा, पौटाकला, जंगरौली व आदर्श ग्राम गुलड़िया भूप सिंह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों समेत एनपीआरसी आदि ने भी लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण का परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जिला समन्वयक साक्षरता ने बताया कि साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। हेडमास्टरों को उत्तर पुस्तिकाएं समय से बीआरसी में जमा करने को कहा गया है।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र के 156 केंद्रों पर साक्षर भारत मिशन के तहत साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें पंद्रह साल आयु से ऊपर के नवसाक्षरों की परीक्षा कराई गई। सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के प्राथमिक स्कूल में नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। संकुल प्रभारी विपिन दीक्षित ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमरैयाकलां। क्षेत्र के लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा से पूर्व नवसाक्षरों ने फार्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। अमरैयाकलां के प्राथमिक विद्यालय के लोक शिक्षा केंद्र, महादिया, तकियादीनारपुर, खमरिया पट्टी, रुद्रपुर नवसाक्षरों ने परीक्षा दी।
बीसलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के 67 केंद्रों पर रविवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1528 के सापेक्ष 1478 नवसाक्षर शामिल हुए। गांव गोवल के केंद्र पर 1.50 बजे तक कोई भी परीक्षार्थी नहीं पहुंचा, जबकि परीक्षा कराने को प्रेरक विमल कुमार व विमला देवी सुबह दस बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे। इस केंद्र पर अपराह्न दो बजे परीक्षा शुरू हुई। वरिष्ठ एबीआरसी मोईन खां ने बताया कि अहिरपुरा, सफौरा, चठिया, रोहनियां, खनंका, भदारा, गोबल, गुलैंदा व भड़रिया केंद्रों का निरीक्षण किया। इन सभी में व्यवस्थाएं सही मिली। उन्होंने यह बताया कि सभी एनपीआरसी ने उत्तर पुस्तिकाएं लाकर बीईओ कार्यालय में जमा कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें