खेकड़ा (बागपत)। किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आत्म निर्भर बनने के गुर सिखाए। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित गोष्ठी में परियोजना अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने किसानों को बताया कि सहकारिता खेती से सामाजिक एवं आर्थिक विकास का शक्त प्रयास किया जा रहा है। विकास के लिए आधुनिक ढंग से कृषि करना जरूरी है, क्योंकि इसके द्वारा ही अधिक उपज ली जा सकती है। सहकारी सदस्यों के आर्थिक विकास के लिए कई कार्यक्रम सहकारी समिति द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। किसान एवं ग्रामीण युवक प्रशिक्षण लेकर योजनाओं का लाभ उठाकर आत्म निर्भर बने।