खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के समीप यमुना नदी के किनारे स्थित आनंदा फार्म हाउस में देहाती गाना हुक्का की शूटिंग के लिए डायरेक्टर भीमराज यादव कलाकारों सहित टीम के साथ पहुंचे। देहाती गाने हुक्का की शूटिंग शाम चार बजे तक चली। डायरेक्टर भीमराज यादव के नेतृत्व में रिथम बीट प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित हुक्का गाने की शूटिंग के दौरान हीरो अनुपम कौशिक और अनुराग अग्निहोत्री, हीरोइन रीमा यादव के साथ ही सिंगर राहुल पाठक, हिमांशु सिंह, अन्नी शर्मा, शाहिल राज, आर्टिस्ट देवेंद्र शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, अशोक शर्मा आदि रहे। इस दौरान आसपास के गांवों के लोगों ने भी देहाती गाने की शूटिंग देखी।