फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे लोगो को पुलिस ने क्षेत्र में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

दिल्ली के शास्त्री पार्क में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार की रात्रि में होने वाले जलसे में भाग लेने के लिए बसों में सवार होकर जा रहे हजारों की संख्या में लोगों को पुलिस ने पाठशाला एवं डूंडाहैडा पुलिस चौकियों पर रोक कर वापस भेज दिया। इस दौरान जलसे में जाने वालों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर, शामली, बागपत आदि क्षेत्रों से वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होकर मुस्लिम समाज के लोग दिल्ली के शास्त्री पार्क में रविवार रात्रि में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय होने वाले जलसे में भाग लेने जा रहे थे। जब दिल्ली के शास्त्री पार्क में भीड़ क्षमता से अधिक हो गई और वहां पर मार्ग जाम हो गया तो दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने स्थानीय उच्चाधिकारियों से संपर्क कर क्षेत्र से होकर गुजर रही बसों में भरकर जा रहे लोगों को रोककर वापस लौटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय अधिकारियों के आदेश पर थाना प्रभारी एसपी सिंह टीम के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर पहुंचे और दिल्ली जलसे में भाग लेने जा रहे लोगों को रोक लिया। दर्जनों बसो में सवार मुस्लिम समाज के लोगों ने जलसे में जाने से रोकने का विरोध किया। कुछ देर तक पुलिस से उनकी नोक झोक भी हुई, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कह दिया कि जलसे में पार्क की क्षमता से अधिक भीड़ दिल्ली पहुंच चुकी है। अब किसी भी कीमत पर नहीं जाने दिया जाएगा। खेकड़ा के अलावा लोनी क्षेत्र में भी पहुंच चुकी बसों को वहां की पुलिस ने वापस लौटाया। पुलिस के काफी समझाने के बाद जलसे में भाग लेने जा रहे रोके गए, सभी लोग वापस लौट गए। इस दौरान मौलाना उस्मान, मौलाना मुमताज, हारून समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें