फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले से लौटकर घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दियूनी डैम के पास हुए हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र धनीराम शनिवार को जहानाबाद के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगे मेले में गए थे। उनके साथ गांव के ही हरवंश और अमन भी थे। देर शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। दियूनी डैम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजवाया, यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे में युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें