फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो का धरना जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम इंटर कॉलेज में चल रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना बृहस्पतिवार को भी चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं क्षेत्र के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंच आंदोलन कर समर्थन कर कहा यदि तत्काल नियुक्ति रद्द नहीं की तो आंदोलन तेज होगा।
नगर के एमएम इंटर कॉलेज में विगत चार दिन से कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सहायक लिपिक के पद पर मृत आश्रित के कोटे वाले व्यक्ति की नियुक्ति के विरोध में कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा डीआईओएस ने नियम खिलाफ सहायक लिपिक के पद पर एक युवक की नियुक्ति कर उनके साथ घोर अन्याय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैन इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया उन्होंने कहा आंदोलन में वह उनके साथ हैं। यदि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ जो हर स्तर पर आंदोलन होगा। इस दौरान गजेंद्र कुमार शर्मा, अरूण शर्मा, राजेश शर्मा, जगदेव तोमर, राजेश कुमार गौड़, नीरज वत्स, हरिदत्त शर्मा, देवदत्त शर्मा, संजय जैन, भरत धामा, दिनेश शर्मा, रघुनाथ शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें