खेकड़ा (बागपत)।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चेन्नई में होने वाली अंडर उन्नीस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश जोन द्वितीय की टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल दस सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में होंगे। इसके लिए खिलाड़ी का विद्यालय में एडमीशन होना जरूरी है। ट्रायल के समय खिलाड़ी विद्यालय से आयु प्रमाण पत्र लेकर जरूर आए। चयनित खिलाड़ी चेन्नई में होने वाले प्रतियोगिता में 26 सितंबर को टीम पहुंची। यह जानकारी कार्डिनेटर यूपी जोन द्वितीय के कोच जितेंद्र कौशिक ने दी।