पीलीभीत। विभिन्न ब्लाकों में वर्षों से जमें पंचायत सचिवों को आखिर हटाने का आदेश जारी हो गया। डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई पर नौ पंचायत सचिवों के ब्लाक बदले गए हैं जबकि बाकी को लगभग नौ-नौ पंचायतेें देकर समायोजित किया गया है। स्थानांतरित सचिवों को तत्काल चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की संख्या कम होने के चलते एक के बाद कई-कई गांव का चार्ज है। ग्राम पंचायतों में विकास केे नाम करोड़ों का बजट मिलने के चलते पंचायत सचिव और प्रधान जमकर बंदरबाट कर रहे हैं। इसमें कई ऐसे हैं जो एक-एक ब्लाक में कई वर्षों से जमे हैं। पंचायत सचिवों की लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर डीएम ने सीडीओ से इनकी तैनाती का ब्लाक, समय और आवंटित गांव आदि की डिटेल सहित सूची तलब की थी। सूची में नौ ऐसे पंचायत सचिव पाए गए जो एक ही ब्लाक में कई वर्षों से तैनात थे अथवा वह विवादित रहे। इस पर डीएम ने ऐसे नौ पंचायत सचिवों का ब्लाक बदलने एवं करीब दो दर्जन की ग्राम पंचायतों में बदलाव के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर बुधवार को पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल नौ के ब्लाक बदले गए हैं जबकि कुछ के गांव समायोजित किए गए हैं।
00000
इनके बदले ब्लाक
पंचायत सचिव वर्तमान ब्लाक तैनाती
विकास कुमार पूरनपुर बिलसंडा
मनोरंजन सिंह पूरनपुर ललौरीखेड़ा
केपी सिंह बिलसंडा पूरनपुर
प्रकाशराम आर्या बीसलपुर मरौरी
प्रेम शंकर मरौरी माधोटांडा
पंकज शर्मा अमरिया ललौरीखेड़ा
अनिल कुमार ललौरीखेड़ा बीसलपुर
अखिलेश गुप्ता मरौरी अमरिया
बाबूराम बिलसंडा अमरिया