फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वालों पर 11 नए मुकदमे, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

Thu, 20 Feb 2025 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में पीड़ितों के सामने आने के बाद चार थानों में आइलेट संचालकों व अन्य जालसाजों पर 11 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में वीजा और फर्जी शैक्षिक अभिलेख बनाने और विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले आइलेट संचालकों व अन्य जालसाजों पर पुलिस ने 11 नए मुकदमे दर्ज किए हैं। ये मुकदमे सुनगढ़ी, सदर कोतवाली, थाना घुंघचाई और पूरनपुर कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के नए प्रावधानों के तहत पुलिस आरोपियों की संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


इससे पहले फर्जी दस्तावेजों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के दर्ज हुए दो मुकदमों में सात आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसी के बाद इस तरह की करीब 30 शिकायतें पुलिस को और मिलीं। पीड़ितों ने एएसपी विक्रम दहिया से मिलकर अपना दर्द बयां किया। इनमें से आठ से दस पीड़ित शाहजहांपुर जिले के भी हैं। पुराने मामलों के पीड़ितों ने भी एएसपी से मुलाकात की। उनकी शिकायतों की प्राथमिक जांच में ठगी और फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि शिकायतों की जांच के बाद बुधवार की देर रात तक अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें सदर कोतवाली, सुनगढ़ी और घुंघचाई थाने में एक-एक और पूरनपुर कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, बीएनएस के तहत आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसओजी ने पूरनपुर में डाला डेरा
फर्जी दस्तावेज बनाने और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में सात आरोपियों के जेल जाने के बाद अन्य आइलेट संचालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई हैं। एसओजी ने बुधवार को फिर संदिग्ध आइलेट सेंटर संचालकों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में लिए गए हैं।

सात आइलेट सेंटर संंचालकों के जेल जाने पर नगर के अधिकांश आइलेट सेंटर पर ताले लटक गए हैं। तीन संचालक सेंटरों से अपना सामान भरकर ले गए। कुछ संचालक रुपये लेने के बाद भी युवकों को विदेश नहीं भेज पाए। अब यह लोग युवकों से संपर्क कर उनके रुपये वापस करने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि जांच में शिकायत पर उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें