फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्ड से 11 और एलाइजा जांच में मिले नौ डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में पड़े बेड पर लेटा मरीज।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रसिया खानपुर गांव में डेंगू मरीजों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कार्ड से की गई जांच में 11 और एलाइजा जांच में नौ डेंगू पॉजिटिव और मरीज मिले हैं। रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में यह संख्या सामने आई है।
विज्ञापन



रसिया खानपुर गांव में पिछले 20 दिनों से बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। करीब नौ लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इसके बाद अफसर गंभीर हुए। जांच का दायरा बढ़ाया गया तो डेंगू के मरीजों की संख्या भी सामने आने लगी। इसके बाद मरीजों के इलाज की व्यवस्था को बेहतर करते हुए सीएचसी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।



शनिवार को सीएचसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था की गई। देर शाम तक 25 मरीजों को भर्ती किया गया। वही मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट रविवार शाम को आई। इसमें कार्ड से की गई जांच में 11 व एलाइजा जांच में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि टीमें नियमित रूप से गांव के लोगों का सैंपल ले रहीं है।
विज्ञापन




वहीं रविवार को रसिया खानपुर का एक और बुखार पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसका भी सैंपल ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट सोमवार को सुबह आ जाएगी। उधर, गांव में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों का परीक्षण करके साधारण बुखार वालों को दवाइयां वितरित करने में जुटी हुई है। गांव में व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई है।



इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में गांव रसिया खानपुर के 25 बुखार पीड़ित भर्ती होने के कारण जगह कम पड़ गई है। ऐसी स्थिति में रविवार को आए एक अन्य मरीज को स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में बेड डलवाकर उसे भर्ती किया गया है।

बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में पड़े बेड पर लेटा मरीज।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें