फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 करोड़ जारी, रफ्तार पकड़ेगा देवहा नदी पर पुल निर्माण का कार्य

विज्ञापन
भाौरुआ-कितनापुर के बीच देवहा नदी पर बन रहे पुल का शुरू हुआ काम स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर तहसील क्षेत्र में गांव भौरुआ और कितनापुर के बीच देवहा नदी पर बनने वाले पुल के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो गई है। इससे पुल के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पुल बन जाने से लोगों को बरेली जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। करीब 20 गांवोंं और शार्टकट के तौर पर इस रास्ते का प्रयोग करने वालों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

देवहा नदी पर पुल निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से दिसंबर में पुल निर्माण की स्वीकृति मिली। शासन के अनुसचिव शिव कुमार ने 20 दिसंबर को स्वीकृति संबंधी आदेश विभाग अध्यक्ष को भेजा था। नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत स्वीकृत हुए पुल के निर्माण पर 31 करोड़ 69 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त भी भेज दी गई थी। अब शुक्रवार को पुल निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

इन गांवों के लोगों को होगी आवागमन में सुविधा

पुल बन जाने से भौरूआ, कितनापुर, राजूपुर महादेवा, मीरपुर वाहनपुर, अभयपुर, भगवंतपुर करोड़, पटनिया, रिछोला सबल, नवदिया, सितारगंज, चुर्रा सकतपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरेली जाने के लिए शार्टकट के तौर पर इस रास्ते का प्रयोग करने वालों का सफर भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


देवहा नदी पर पुल निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी हुई है। इसका निर्माण सेतु निगम करा रहाहै। काम जल्द शुरू होगा। बड़ी आबादी को पुल बनने से राहत मिलेगी। - एसके जैन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें