फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की अर्थव्यवस्था सींचेंगी 107 सूक्ष्म उद्यम सखियां

Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 107 सूक्ष्म उद्यम सखी का चयन किया गया है। ये स्वयं सहायता समूहों की मदद कर जिले की अर्थव्यवस्था सींचेंगी। पिछले वर्ष हुई परीक्षा के बाद इन्हें विभागीय स्तर से प्रशिक्षण देने की कवायद तेज हुई है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सूक्ष्म उद्यम सखी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 107 महिलाओं का चयन किया गया। जल्द ही इन उद्यम सखियों को विभागीय स्तर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को सभी ब्लॉकों की पांच-पांच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। यह सूक्ष्म उद्यमी महिलाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सूची तैयार करेंगी। साथ ही उनके रोजगार अन्य सभी बिंदुओं का डाटा तैयार करेंगी। समूह की महिलाओं को विभागीय स्तर से मिलने वाली सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगी। उन्हें जिन कार्याें में दिक्कत आ रही है। उनके संबंध में उन्हें बारीकी से बताएंगी। इससे उनका रोजगार और भी अधिक बेहतर हो सकेगा।
इन प्रयासों से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में काम कर जिले की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सकेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि सूक्ष्म उद्यम सखी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण देकर कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें