फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धरातल पर आए 1214 करोड़ के 106 प्रोजेक्ट

विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित ग्राउंड भूमि पूजन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते विजय चौहान व म
विज्ञापन
पीलीभीत। भूमि पूजन समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) में जिले में 106 प्रोजेक्ट धरातल पर आए। 1214 करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्ट से करीब चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें कृषि, डेयरी, तकनीकी शिक्षा, वन, पर्यटन, दवा व्यवसाय से जुड़े उद्योग शामिल हैं। 1100 करोड़ से अधिक के निवेेश पाइपलाइन में है। उनकी प्रक्रिया भी चल रही है। यह कार्यक्रम शहर के एक होटल और विधानसभा वार ब्लॉक क्षेत्रों में हुआ।
विज्ञापन




सोमवार को शहर के एक होटल में हुए भूमि पूजन समारोह में राज्यमंत्री संजय गंगवार अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएम संजय सिंह, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप व अन्य अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जिले में निवेश करने वाले कई निवेशक भी पहुंचे। ललौरीखेड़ा में शुरू हुए बैटरी निर्माण प्लांट, फार्मा कंपनी, स्वयं सहायता समूह व अन्य स्टॉल भी लगाए गए। राज्यमंत्री और अधिकारियों ने स्टॉल का भ्रमण किया।
उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने नोट जारी कर बताया कि जिले में करीब 1214.47 करोड़ रुपये के 106 निवेश प्रस्तावों को भूमि पूजन समारोह में धरातल पर लाया जा रहा है। इन प्रस्तावों से करीब 3942 लोगों को रोजगार मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से करीब चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


-
पाइपलाइन में हैं 58 निवेश प्रस्ताव

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं। कुुछ निवेशक भूमि की मांग कर रहे थे। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा-बरेली ने बताया कि तहसील अमरिया के भरा पचपेड़ा में करीब 581 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

-
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 18 करोड़ का निवेश

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार में भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह, नगर पंचायत पूर्व चैयरमेन अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे 22 निवेशकों ने 18 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढेंगे। संवाद

-

बिलसंडा में भी हुआ सीधा प्रसारण

बिलसंडा। ब्लॉक के अटल सभागार में भूमि पूजन समारोह का साधी प्रसारण किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। इस मौके पर विवेक कुमार वर्मा, डीके गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, महीप सिंह चंदेल, विकेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, संजीव मौर्या, बाबूराम कश्यप, पंकज शर्मा व रजत सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें