फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की आमद के साथ बढ़ी चूका बीच पर रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के इकलौते पिकनिक स्पॉट चूका बीच का सत्र समाप्त होने में एक माह ही शेष बचा है। इसके चलते सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। एक सप्ताह से सैलानियों की संख्या दोगुनी हो गई है। वहीं, जंगल सफारी के दौरान बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार भी सैलानियों को गदगद कर रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित इको टूरिज्म चूका बीच हर साल 15 नवंबर से छह माह के लिए चूका के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। सत्र के दौरान जिले के अलावा दूर-दराज राज्यों से सैलानियों की आमद यहां शुरू हो जाती है। चूका बीच में बनी थारू, ट्री, वाटर समेत अन्य खूबसूरत हट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं, जंगल सफारी के दौरान बाघ और अन्य वन्यजीवों के दीदार सैलानियों की सैर में चार चांद लग देते है। चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के अधीन है, जबकि जंगल क्षेत्र की व्यवस्थाएं टाइगर रिजर्व देख रहा है।

सैलानियों की संख्या बढ़ते ही मुस्तफाबाद एंट्री प्वाइंट पर बड़ी रौनक
चूका बीच जाने वाले सैलानियों के लिए मुस्तफाबाद स्थित गेस्टहाउस को एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। यहां विभागीय बुकिंग के बाद जंगल सफारी वाहन से सैलानियों को चूका बीच और जंगल के निर्धारित रूट पर भ्रमण कराया जाता है। इधर, सत्र के एक माह शेष होने के चलते सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। विभाग के मुताबिक जहां सप्ताह भर पूर्व सैलानियों की संख्या 15 के करीब थी। वहीं पिछले दो दिनों से संख्या 30 के ऊपर पहुंच गई है। शनिवार को 33 सैलानियों मुस्तफाबाद से चूका बीच का दीदार करने पहुंचे। जंगल सफारी के बीस चक्कर लगे। सैलानियों की आमद से विभाग को करीब नौ हजार का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


सत्र के दौरान मोटरबोट संचालित न होने से मायूस रहे सैलानी
सत्र के दौरान सैलानियों के मोटरबोट की सैर कराने के दावे तो किए गए, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी उसपर अमल नहीं किया जा सका। प्लेटफार्म से लेकर संचालन की अन्य प्रक्रिया तक पूरी नहीं की जा सकी। नतीजा यह निकला कि सैलानियों को सैर कराने के लिए वन निगम की ओर से लाई गई मोटरबोट बिना संचालन के ही पुरानी होने लगी। इधर, सत्र समाप्त होने में एक माह शेष बचा है। ऐसे में इस सत्र में मोटरबोट की सैर न करने से सैलानियों में मायूसी देखी जा रही है।

डैम सूखने से बिगड़ गया चूका बीच का नजारा
महोफ रेंज के कोर जोन में बना चूका बीच शारदा डैम से सटे इलाके में स्थित है। चूका पहुंचने वाले सैलानी खूबसूरत हटों को देखने के साथ शारदा डैम को भी खूब निहारते है। इस बार शुरूआती दौर में डैम में जलकुंभी पटी रही वहीं अंतिम दौर में डैम में भंडार पानी को सुखा दिया गया। जिसके चलते चूका बीच में इस बार खूबसूरती का वह नजारा देखने को नहीं मिल सका।

विदेशी सैलानियों की भी हो रही आमद
चूका बीच में पर्यटन सत्र शुरू होते ही देश के तमाम राज्यों से सैलानी यहा पहुंचते है। इसके अलावा विदेशी सैलानियों की भी आमद होती रहती है। 13 मई को जर्मनी की दो महिला सैलानी पर्यटन स्थल पहुंची। चूका बीच व जंगल सफारी का आनंद लेकर लौट गईं।

पर्यटन सत्र के समाप्त होने में कुछ दिन शेष बचे है। जिसके चलते सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। व्यवस्थाओं को नियमित रखने के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है। जिससे सैलानियों को कोई समस्या न हो सके।
विज्ञापन

- आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें