फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने शुक्रवार के मध्याह्न अवकाश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीसलपुर। डीआईओएस ने एसआरएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को होने वाले मध्याह्न अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने जांच के बाद यह आदेश दिया। बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने 24 जनवरी को एसआरएम इंटर कॉलेज का दोपहर एक बजे औचक निरीक्षण किया था लेकिन कॉलेज बंद मिला था। जानकारी करने पर पता चला कि कॉलेज में चार दशक से शुक्रवार को नमाज के कारण दोपहर बाद अवकाश कर दिया जाता है। जेडी ने इसे गलत बताते हुए उसी समय फोन पर डीआईओएस संतप्रकाश को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है, इसमें स्पष्ट हुआ है कि कॉलेज में शुक्रवार को नमाज के कारण अवकाश किया जाता है। प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह को निर्देश दे दिए गए हैं कि शुक्रवार को नमाज के लिए अवकाश नहीं किया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों में से जो भी नमाज पढ़ना चाहे, वह जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें