फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आज से होंगी मुख्य परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से चल रही है, लेकिन मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते दूरस्थ इलाकों के साथ ही 18 संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकने को लेकर खास रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा को लेकर पांच सचल दल, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 73 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अब तक सात और आठ फरवरी को संगीत गायन, कृषि, काष्ठ शिल्प, सिलाई, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र आदि की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा हुई, लेकिन अब 12 फरवरी से बड़ी परीक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं। इसमें सुबह और शाम दोनों पाली में हिंदी की परीक्षा जिले के सभी 73 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें 47,950 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शहर की अपेक्षा तहसील क्षेत्रों के दूरस्थ परीक्षा केंद्रों में नकल रोकना प्रशासन और शिक्षा विभाग के लिए चुनौती है, ऐसे में अब इन स्थानों के केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पेपर का पैकेट खोलने और परीक्षार्थियों की जांच में भी सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि 18 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र आदि बड़ी परीक्षाओं के दिन विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इधर सोमवार को अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सीटिंग प्लान जानने को पहुंचे, ताकि परीक्षा से पूर्व उन्हें कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें