फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा के पहले दिन 17 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की डीएलएड 2017 आंशिक और डीएलएड 2018 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन 1316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीएलएड परीक्षा को लेकर शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन पहली पाली में सुबह दस बजे से 12 बजे तक बाल विकास प्रथम प्रश्रपत्र और द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बबिता रानी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सोमवार को दोनों पालियों में 1089 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 11 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार को छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य पन्नाराम गुप्ता, डायट प्रवक्ता तेजराम, अमित गंगवार, पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें