फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि कंचन बनी मिसेज करवाचौथ

Wed, 31 Oct 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मिसेज करवाचौथ का आयोजन किया गया। जिसमें राशि कंचन को मिसेज करवाचौथ चुना गया।
विज्ञापन

शैमरॉक किरन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहीं निर्णायक अलका सिंह और प्रियंका कक्कड़ ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इसके बाद पारुल सक्सेना और सुनयना सक्सेना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने पहेलियों और मुहावरों के प्रयोग के बारे में बताया। करवाचौथ प्रतियोगिता को कई राउंड में बांटकर निर्णायक मंडल ने राशि कंचन को ताज पहनाकर विजेता घोषित किया। बाद में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वर्षा सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में संरक्षिका किरन सक्सेना, रेनू सक्सेना ने भी विचार रखे। अंत में महामंत्री अदिति हर्ष कंचन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रंजना श्रीवास्तव, आशू सक्सेना, सुहानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें