खेकड़ा (बागपत)।
नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को पार्श्वनाथ फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मेधावियों को धनराशि के चेक, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिए।
खेकड़ा नगर निवासी लाला स्वर्गीय शीतल प्रसाद जैन अपने जीवन काल में कई समाज सेवी संस्थाओं से जुडे़ रहे। समाज के कार्यों में अग्रणी रहे। उनकी याद में बने पार्श्वनाथ फाउंडेशन प्रति वर्ष मेधावी छात्र और छात्राओं को सम्मानित करता है। बुधवार को नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल की तनु मलिक प्रथम, सृष्टि पांचाल और राशिद क्रमश द्वितीय, साहिल तृतीय और इंटरमीडिएट की प्रीति प्रथम, शावेज द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विक्की समेत सभी मेधावी छात्र- छात्राओं को धनराशि के चेक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश चंद जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, राजेंद्र जैन, पूर्व प्रधानाचार्य विनय जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, राजीव जैन, प्रेम चंद नेहरू, दीपक शर्मा, अवनीश कुमार, भरत धामा, सुभाष राम, राज कुमार सिंह, सुदेश कुमार, सुनील कुमार, लोकेश वर्मा, सरिता यादव, ज्योति कपिल आदि रहे।