फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के चलते लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी मार्ग पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों ने अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

कांशीराम आवासीय कॉलोनी पर जाने वाले मार्ग पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते लोग आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। कॉलोनीवासी नसीम, सोनू, इमरान, देवेंद्र, प्रदीप, शाहरुख आदि ने कहा कॉलोनी के समीप एक किसान मार्ग बीच पानी का पाइप डालकर खेतों की सिंचाई करता है। पाइप से लीकेज होने वाले पानी से मार्ग पर जलभराव हो रहा है। जलभराव के चलते कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से जलभराव की समस्या का निदान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें