फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिनों में एटीएम भी दे गए दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दिन एटीएम दे गया दगा
विज्ञापन

पूरनपुर। बैंकों में अवकाश को लेकर शुक्रवार को बैंक शाखाओं के एटीएम भी ग्राहकों को दगा दे गए। स्टेट बैंक के एटीएम को छोड़ नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं के एटीएम से कैश नहीं निकला। इससे जरूरतमंद ग्राहकों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन

बैंकों में चार दिवसीय अवकाश को लेकर शुक्रवार को नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं के एटीएम खाली रहे। इससे एटीएम से रुपये निकालने को पहुंचने वाले ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा। स्टेट बैंक शाखा का एटीएम कक्ष शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक घंटा तक बंद रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश न होने से ग्राहक बैरंग हुए। एचडीएफसी का एटीएम कक्ष शुक्रवार को बंद रहा। इसके अलावा अन्य बैंक शाखाओं के एटीएम भी खाली रहे। हालांकि स्टेट बैंक शाखा के एटीएम से अपराह्न को निकासी होने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें