फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में 50 महिला सफाईकर्मी मिलीं अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड..........
विज्ञापन


निरीक्षण में 50 महिला सफाईकर्मी मिलीं अनुपस्थित
जवाब तलब करने के निर्देश, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
चेयरमैन ने सुबह छह बजे से दस तक किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने बुधवार को सुबह छह बजे से दस बजे तक पूरे नगर का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थित का सत्यापन किया। निरीक्षण में 56 के विपरीत केवल महिला छह सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिलीं। 50 महिला सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलीं। चेयरमैन ने महिला कर्मचारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि महिला सफाई कर्मचारी कायदे से ड्यूटी नहीं करती हैं, जिससे उनके क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चेयरमैन शिकायत की पुष्टि करने के क्रम में बुधवार को सुबह छह बजे से दस बजे तक पूरे नगर का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया। चेयरमैन ने बताया कि निरीक्षण में सभी पुरुष सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले लेकिन 56 मेें से 50 महिला सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलीं। केवल छह महिला सफाई कर्मचारी ही ड्यूटी पर तैनात मिलीं। चेयरमैन ने बताया कि अनुपस्थित महिला सफाई कर्मचारियों के क्षेत्रों में काफी गंदगी मिलीं। प्रभावित इलाकों के लोगों ने चेयरमैन से इस समस्या का निस्तारण कराने की मांग की, जिस पर चेयरमैन ने आश्वासन दिया। चेयरमैन ने निरीक्षण के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय आकर सफाई निरीक्षक उमेश चंद्र आनंद को अनुपस्थित महिला सफाई कर्मचारियों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि अनुपस्थित महिला सफाई कर्मचारियों को यह स्पष्ट रूप से बता दिया जाए कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें