फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सज गईं बर्तन व ज्वैलरी की दुकानें

विज्ञापन
तुलसी का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। कल धनतेरस है। इसको लेकर बर्तन और ज्वैलरी का बाजार सजने लगा है। दुकानों पर सजा समाना लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पूजा के लिए चांदी से बना तुलसी का पौधा लोगों को लुभाएगा वहीं बर्तनों में कई आइटम बाजार में उतारे गए हैं। वाहन बाजार में एडवांस बुकिंग कराई जा रही है।
धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद शुभ मानी जाती है। बाजारों में इस पर्व पर बर्तन और ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है। मंगलवार को होने वाले धनतेरस के लिए बाजार में बर्तन और सर्राफा मार्केट में खासी तैयारी की जा रही है। इंडक्शन चूल्हे, सिल्वर लुक और सिल्वर टच स्टील के बर्तन, हांडी वाले कूकर लोगों को काफी आकर्षित करेंगे। ज्वैलर्स के शैली अग्रवाल ने बतया कि सोने और चांदी के नोट के अलावा चांदी के लक्ष्मी गणेश, सोने और चांदी के सिक्के गिन्नी मौजूद हैं। साथ ही चांदी के गोल्ड प्लेटेड सिक्के भी बाजार में आए हैं।
विज्ञापन


बर्तनों में वैराइटी की लंबी रेंज
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री बर्तनों की होती है। ग्राहक चम्मच से लेकर बड़े बर्तनों की खरीदारी करते है। इस बार तांबे के टोटी युक्त वाटर कूलर के अलावा ऑटोमेटिक माइक्रोबेव बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा पूजा के लिए स्टील और पीतल की विशेष थालियां मंगाई गई हैं। जो 200 रुपये से 1100 रुपये तक रेंज में मौजूद हैं।

खास गोल्ड प्लेटेड सिक्के और चांदी के नोट
सोने और चांदी के आभूषणों की नई वैराइटी बाजार में उपलब्ध है। धनतेरस के लिए गणेश और लक्ष्मी की चांदी, सोने की मूर्तियों की भी अच्छी मांग रहती है। लोग गिन्नी, चांदी और सोने के सिक्के भी खरीदते हैं। इस बार बाजार में गोल्ड प्लेटेड सिक्के हैं साथ ही चांदी का नोट भी मौजूद है।

चांदी से बने तुलसी का पौध का करे पूजन
भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष महत्व है। पूजा के लिए लगभग हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है लेकिन अब बदलते जमाने में चांदी से बना तुलसी का पौधा भी बाजार में आ गया है जो 400 रुपये से लेकर 2500 हजार रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


वाहन बाजार में हो रही एडवांस बुकिंग
धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं। इसके लिए पिछले करीब एक माह से एडवांस बुकिंग चल रही है। इसके चलते कार, बाइक, ट्रैक्टर सहित सभी वाहनों के शोरूम पर ग्राहकों ने अपने वाहन को पसंद कर बुक करा रखा है। इनकी डिलीवरी वह धनतेरस को ही लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें